PRATAPGARH NEWS: दिल्ली शराब घोटाले के फर्जी केश में जिस प्रकार दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सहित सभी आरोपियों को दोष मुक्त करते हुए बरी कर दिया है, वहीं सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया है इससे यह साबित होता है कि सत्य की जीत हमेशा होती है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के द्वारा सत्ता हथियाने के लिए अलग अलग हथकंडे अपनाना, एजेंसियों का दुरुपयोग करना यह साबित करता है कि भाजपा सरकार का झूठ बेनकाब हुआ है। उक्त बातें किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के जिला उपाध्यक्ष करुण पाण्डेय “बिन्नू भईया” ने एक प्रेस नोट में कही। पाण्डेय ने बताया कि दिल्ली में जनता की चुनी हुई सरकार को जिस प्रकार सत्ता से बाहर करने के लिए गलत आरोपों के आधार देश में सत्तासीन मठाधीशों के द्वारा एजेंसियों के भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र करके एक मौजूदा मुख्यमंत्री और उसकी कैबिनेट के अन्य मंत्रियों को वर्षों जेल में रखा गया और उन्हें बदनाम करके दिल्ली की सत्ता हथिया लिया है ये लोकतंत्र के इतिहास में भ्रष्ट से भ्रष्टतम तरीका साबित हुआ। भाजपा की भ्रष्ट सरकार को यहीं संतोष नहीं हुआ बल्कि चुनी हुई आम आदमी पार्टी की सरकार के नेताओं को बारी बारी से जेल भेजना यह दिखाता है कि भाजपा पार्टी सत्ता के लिए किस हद्द तक गिर सकती है ताज्जुब कि बात ये है इस भ्रष्ट भाजपा की सरकार ने किस प्रकार एजेंसियों के भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा उक्त घोटाले में 600 जगहों पर छापा मारकर किस प्रकार जनता के पैसों का दुरूपयोग किया गया है। आज इस बात को जनता को समझना होगा और समय पर सही ढंग से जवाब देना होगा। धन्यवाद न्यायालय को देना होगा जो ईमानदारी को इनाम देकर बरी किया और भ्रष्ट अधिकारियों को फटकार लगा कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।







