Home उत्तर प्रदेश केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक

केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन की हुई बैठक

FATEHPUR NEWS: शहर के तांबेश्वर नगर में केंद्रीय पेंशनर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हर प्रसाद गुप्ता ने की। संगठन के मंत्री के.पी. सिंह कछुआ ने बैठक का संचालन किया। वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ। संगठन के अध्यक्ष शिवसागर साहू ने पेंशनभोगियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने पेंशनभोगियों के हितों की रक्षा के लिए एसोसिएशन की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में रेलवे कर्मचारियों को हवाई यात्रा के लिए एलटीसी सुविधा देने का प्रस्ताव रखा गया। मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने पितृ पक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं धर्मराज साहू ने वरिष्ठ नागरिकों को बदलती परिस्थितियों के अनुसार जीवन जीने का सुझाव दिया।
बैठक में कृष्ण औतार यादव, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, विजय सिंह, एस.एन. श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, सुखपाल, हितेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता और अवधेश कुमार मिश्रा सहित कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।