Home उत्तर प्रदेश कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में धाता को मिला तीसरा स्थान

कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में धाता को मिला तीसरा स्थान

बच्चों के सहयोग के लिए शिक्षक विजय सिंह हुए सम्मानित

FATEHPUR NEWS: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर द्वारा आयोजित कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय विरधौलपुर धाता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ साथ ही आयोजन में सहयोगी अध्यापक वर्ग में विद्यालय के विजय सिंह सहायक अध्यापक को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में 28 एवं 29 अगस्त को सभी विकास खंडों में तीन-तीन विद्यालयों को कृषि प्रदर्शनी एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के लिए मॉडल प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया था। जिसमें विकास खंड धाता के कंपोजिट विद्यालय बिरधौलपुर के बच्चों को तृतीय स्थान तथा प्रोजेक्ट में सहायता करने हेतु किसी विद्यालय के विजय सिंह सहायक अध्यापक को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जिसके लिए बच्चों तथा शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार से भानु प्रताप सिंह, नग्गन अली, ओम चंद्रगुप्त, विजयलक्ष्मी सिंह, प्रियंका देवी, अनूपा देवी एवं महेश विश्वकर्मा ने भी अपना सहयोग दिया। इस उपलब्धि के लिए खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बच्चों व विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी है।