PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समस्त शिक्षको ने ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर डिग्री शिक्षकों के संदर्भ में लंबित माँगो- पुरानी पेंशन योजना लागू करना, पी-एच० डी० इन्क्रीमेंट प्रदान करना, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विसंगतियों को दूर करना, अनुदानित एवं अंशकालिक शिक्षकों की सेवा शर्तों में सुधार करना एवं नियमित शिक्षकों की समय से नियुक्ति करना, आठवें वेतन आयोग का गठन इत्यादि मांगों के निस्तारण न होने के फलस्वरूप काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।कुलभास्कर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ० धर्मेंद्र कुमार सिंह ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया ।कुलभास्कर शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ० प्रमोद यादव, प्रो० राजेंद्र सिंह रज्जू भैय्या के शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो० पवन कुमार पचैरी, महामंत्री डॉ० बिपिन कुमार, प्रो० आर० एल० पाल, प्रो० वी० एन० पांडेय, प्रो० विश्वनाथ, प्रो० एस० पी० विश्वकर्मा,डॉ० विकास कुमार, डॉ० आभा त्रिपाठी, डॉ० श्रद्धा तिवारी, डॉ० अनुराग त्रिपाठी, डॉ० शशिकान्त त्रिपाठी, डॉ० ए० सी० सिंह, डॉ० मनीष श्रीवास्तव, डॉ० मनोज सिंह, डॉ० परम प्रकाश सिंह, डॉ० अनिल कुमार तथा अन्य शिक्षकों ने सभा को संबोधित कर सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों की आलोचना की ।







