Home उत्तर प्रदेश कुएं में गिरने से एक मासूम की मौतचाची के साथ गई थी...

कुएं में गिरने से एक मासूम की मौतचाची के साथ गई थी खेत, 10 घंटे बाद निकाला गया शव

BHADOHI NEWS: औराई थाना क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में एक कुएं से 4 वर्षीय बच्ची लाडो का शव बरामद किया गया है। लाडो संतोष प्रजापति की पुत्री थी। बच्ची अपनी चाची के साथ खेत में गई थी, जहां से वह लापता हो गई थी। इस घटना से परिजनों में गहरा मातम छा गया है। दरअसल लाडो अपनी चाची के साथ खेत पर गई थी। उसकी चाची खेत में काम कर रही थीं, जबकि लाडो पास में खेल रही थी। काम खत्म होने के बाद जब चाची ने देखा तो लाडो वहां नहीं थी। चाची ने घर आकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार वालों ने बच्ची की तलाश शुरू की। गुरुवार को देर शाम पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पास के एक कुएं में लगे पंपिंग सेट को चालू कराया, लेकिन कुएं का पानी पूरी तरह खाली नहीं हो सका। अंधेरा अधिक होने के कारण रात में कोई भी कुएं के अंदर नहीं उतर पाया। शुक्रवार की सुबह गांव के दीना पटेल, नीरज पटेल और अवधेश विश्वकर्मा ने कुएं में उतरकर खोजबीन की। इस दौरान उन्हें लाडो का शव कुएं के अंदर मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का तो रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।