Home इटावा किसान यूनियन ने शिव भक्तो को कांवर लाने के लिए रवाना किया

किसान यूनियन ने शिव भक्तो को कांवर लाने के लिए रवाना किया

ETAWA NEWS: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने ग्राम सिसहाट शिव मंदिर से कांवड़ लेने जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर शिव भक्तों को रवाना किया। उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि यह कांवड़ टीम श्रृंगीरामपुर फर्रुखाबाद से गंगाजल लेकर सिसहाट स्थित शिव मंदिर पर वापस लौटेगी और यहां शिव मंदिर पर कांवड़ चढ़ाई जाएगी। युवा जिलाध्यक्ष शैलम सिंह, के पी यादव, अविनाश यादव, रामपाल यादव, संजय सिंह, सिपाही राम, महावीर सिंह, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शिव भक्तों को सुरक्षित जाने के लिए और सुरक्षित वापस आने के लिए भोले बाबा से कामना की और उनको विदा किया।