Home उत्तर प्रदेश किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करे सरकार- इनामुल हक़

किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करे सरकार- इनामुल हक़

SONBHADRA NEWS: बुधवार को कांग्रेस के जिला महासचिव/प्रवक्ता इनामुल हक अंसारी ने भारतीय किसान यूनियन द्वारा घोरावल के भैंसवार गांव में निन्यानबे दिनों से चल रहे किसान हित के आंदोलन पर प्रशासन की चुप्पी पर आक्रोश व्यक्त किया है।अंसारी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा घोरावल के भैंसवार गांव में सोनभद्र जिले के सैकड़ों किसानों द्वारा प्रदेश स्तर पर पेयजल संकट, यमुना एक्सप्रेस वे पर आने वाले प्राधिकरणों के समीप के गांवों की घरौनी बनवाने, आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराने, किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने, भैंसवार में चकबंदी कार्यवाही की अनियमितता सहित अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर लगातार धरना दिया जा रहा है। तथा कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को मांग पत्र भी सौंपा ,उसके बाद भी किसानों की जायज़ मांगों पर प्रदेश सरकार के नुमाइंदे किसी भी तरह से किसानों का सहयोग नहीं कर रहे हैं जो चिंताजनक है। जिला महासचिव ने कहा कि देश के अस्सी प्रतिशत लोग खेती से ही अपना जीविकोपार्जन करते हैं जिन्हें हम अन्नदाता भी कहते हैं ।उनके साथ केंद्र व प्रदेश सरकारें भेद भाव कर रही हैं उन्हें सिर्फ पूंजी पतियों से मुहब्बत है। इसी लिए दिनों दिन अमीर और अमीर बनते जा रहे हैं और गरीब किसान बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं ।आज कल किसानों के एक मात्र जीविकोपार्जन खेती में उपयोग होने वाले खाद और बीज की भारी किल्लत है।गरीब किसानों को वैसे तो खाद बमुश्किल कुछ मिल पा रहा है। जिसके बदले में खाद विक्रेताओं द्वारा  मुंह मांगा दाम मजबूर किसानों से वसूला जा रहा है।अंसारी ने सरकार का ध्यान किसानों के आंदोलन और समस्याओं की ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल निराकरण की मांग की है।