JALAUN NEWS: योगी सरकार की नाकामी से खाद के लिए तरस रहे किसानों की समस्या को प्रदेशब्यापी आंदोलन के तहत आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया ने चंद कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भेंट कर खाद की समस्या को हल किये जाने की मांग उठाई। इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया ने कहा कि योगी सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का मौसम चल रहा है किसानों को खाद उपलब्ध न कराना सीधे-सीधे उनकी आजीविका पर हमला है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किसानों को तत्काल खाद उपलब्ध करवाई जाये। इस मौके पर प्रमुख रूप से महेंद्र ददरी, विशाल सिंह, प्रखर बाजपेयी, गौरव चौधरी, अजहर अहमद सहित आदि मौजूद रहे।







