Home उत्तर प्रदेश किशोरी घर से लापता, गुमशुदगी  दर्ज

किशोरी घर से लापता, गुमशुदगी  दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी घर से अचानक लापता हो गई , किशोरी के परिजनों के खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री सोमवार की सुबह तीन बजे के करीब घर से गायब हो गई , काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।