Home आस्था किन्नर संतों ने किया संगम स्नानआचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी का...

किन्नर संतों ने किया संगम स्नानआचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी का आगमन गुरुवार को

PRAYAGRAJ NEWS: किन्नर अखाड़ा के संतों ने संरक्षक. महंत दुर्गादास महराज के सानिध्य में मकर संक्रांति पर आज विधि विधान से पूजन कर संगम स्नान किया। इस दौरान उप्र किन्नर कल्याण बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य और महामण्डलेश्वर स्वामी कन्केश्वरी नंद गिरि (किरन बाबा), महामण्डलेश्वर स्वामी कल्याणीनंद गिरि (छोटी मां), महामण्डलेश्वर स्वामी पूजानंद गिरि, महामण्डलेश्वर स्वामी गिरिनारी नंद गिरि, महामण्डलेश्वर स्वामी भाविकानंद गिरि, श्रीमहंत सरस्वतीनंद गिरि, सोनाली नंद गिरि, भूतनाथ नंद गिरि, पिंकीनंद गिरि, हिना नंद गिरि सहित बडी संख्या मे शिष्यगण थे। संरक्षक. महंत दुर्गादास महराज ने बताया कि किन्नर अखाडा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज का आगमन मेला क्षेत्र में लगे शिविर मे गुरूवार की शाम चार बजे होगा, वह बसंत पंचमी तक मेला क्षेत्र मे लगे शिविर में रहेगी।