BHADOHI NEWS: भदोही स्थित नवस्थापित काशी नरेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर पहली बैठक हुई। कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रवेश नियमावली की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय में सभी प्रवेश श्समर्थ पोर्टलश् के माध्यम से किए जाएंगे। इसका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम और व्यवस्थित बनाना है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए सीटों के निर्धारण और विषय आवंटन पर भी विचार-विमर्श हुआ। कुलपति ने इन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विश्वविद्यालय में परंपरागत और व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों के साथ-साथ रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू करने पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को पूरा करना है। संभावित पाठ्यक्रमों और उनकी उपयोगिता पर भी विचार किया गया।
कुलपति ने संबंधित अधिकारियों और समिति सदस्यों को निर्देश दिया कि प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से शुरू करने और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां जल्द पूरी की जाएं। आगामी शैक्षणिक सत्र को सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रशासनिक और शैक्षणिक पहलुओं पर भी चर्चा हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि उचित योजना और समन्वय से सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
Home उत्तर प्रदेश काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही मेंरू शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया पर पहली...







