PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फर्जी 20/08/26 का अवकाश पत्र जारी कर विभाग में हड़कंप मचा दिया। इस विषय जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। तत्काल प्रभाव से उन्होंने इस प्रकरण को संज्ञान में लेकर खंडन किया कि 20 अगस्त को ऐसा कोई आदेश अवकाश के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जारी नहीं किया गया। यह भ्रामक ख़बर परिपूर्णरूप फर्जी फलाई जा रही है। AI Apps के मध्यम से किसी अज्ञात लोगों ने इसे एडिट कर सोशल मीडिया पर अवकाश पत्र को डाल दिया है। इसका खंडन करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने संवाददाता कहा कि यह ख़बर पूरी तरह से फर्जी है।







