Home उत्तर प्रदेश काउंसलर डॉ.सुग्रीव सिंह ने छात्रों का किया मार्गदर्शन

काउंसलर डॉ.सुग्रीव सिंह ने छात्रों का किया मार्गदर्शन

71
0

प्रयागराज। कंपोजिट विद्यालय देवरीकला, करछना पश में इविवि के काउंसलर डॉ.सुग्रीव सिंह ने आज बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अलावा बद्री प्रसाद मिश्रा इंटर कॉलेज ,शिव मंगल इंटर कॉलेज एवं आसपास के कॉलेज के छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने बच्चों को सफल होने के पांच मूलमंत्र भी बताया। कार्यक्रम में बद्री प्रसाद मिश्रा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मिथिलेश शुक्ल, मानेंद्र शुक्ल,उज्जवल मिश्रा, अनुराग पाण्डेय,जय प्रकाश दुबे,प्रिय पाण्डेय,साधना शुक्ला,भोले कोटार्य,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार रजक, लल्ली कुशवाहा,संतोष कुमार चौबे,अर्चना द्विवेदी,शैलेश सिंह,अर्चना देवी,मंजू देवी सहित अन्य लोग थे।