Home आस्था कांवर यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने विजयगढ़ दुर्ग का किया नीरीक्षण

कांवर यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने विजयगढ़ दुर्ग का किया नीरीक्षण

SONBADHR NEWS: पवित्र पावन श्रावण माह में विजयगढ़ दुर्ग पर विराजमान यक्ष श्रीराम सरोवर का जल लेकर विभिन्न शिवालयों में जल चढ़ाया जाता है। इसी तरह इस वर्ष भी कांवर यात्रा को सफल बनाने के कांवरियों को होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौंड पुलिस अधीक्षक  सहित जिले के संबन्धी विभागी अधिकारीयों ने गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट व कांवरिया महाराज संघ की टीम के साथ भ्रमण कर विजयगढ़ दुर्ग के खिड़की-मुख्य द्वार , यक्ष श्रीराम सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। यह नीरीक्षण शनिवार को हुआ। साथ में सरोवर पर विराजमान श्री गणेश जी, श्री हनुमान महाराज का दर्शन भी किया।‌ जिलाधिकारी ने मौके का नीरीक्षण कर सभी पहलुओं को देखा,और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किसी भी कांवरिया को कोई असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर जिले के प्रमुख अधिकारीयों के साथ गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे,  संत ध्यानानंद  महाराज, सत्य प्रताप सिंह गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के सम्पादकीय प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार राजू, प्रदीप पाण्डेय, रामभरोसे मुशहर, चंद्र प्रकाश, सत्यम, मऊ प्रधान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।