Home आस्था कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी पूनम ने गंगा घाटों व मार्गों का...

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी पूनम ने गंगा घाटों व मार्गों का किया निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम ने जनपद के विभिन्न गंगा घाटों एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रबंधन की स्थिति का भी निरीक्षण किया। डीआईजी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।