SIDHARTHNAGAR NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश पंछी के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने की। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि कैलाश पंछी एक समर्पित, कर्मठ एवं जुझारू नेता थे, जिनका निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू एवं रंजना मिश्रा ने उनके सादगीपूर्ण जीवन और गरीब, शोषित व वंचित वर्ग के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। शोक सभा में राजन श्रीवास्तव, दीपक यदुवंशी, सुदामा प्रसाद, डॉ प्रमोद कुमार, संतोष त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, अकरम अली, संतोष चौधरी, रवि गौड़, त्रियुगी शर्मा, शौकत अली, सादिक अहमद, राजेश सिंह, दिवाकर त्रिपाठी, भैरो सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







