Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल का मनाया गया जन्मदिन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल का मनाया गया जन्मदिन

MIRZAPUR NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें तीन बार जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद से डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने पार्टी को मजबूत करने तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का कार्य किया है। वहीं नारायणपुर स्थित सरदार पटेल तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में शरबत वितरण कर डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल का जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रमुख रूप से गुलाबचंद पांडेय, तुलसीदास गुप्ता, कन्हैयालाल पाठक, संदीप पटेल, रामराज भारती, सूर्यभान पटेल, विद्याधर पटेल, रामलखन मास्टर, बृजेश द्विवेदी, मारकंडे पाठक, अंकुर श्रीवास्तव, आजाद, कपिल कुमार सोनकर, कमर शाही, डॉ. दिनेश चौधरी, विजय दुबे, पहाड़ी, रितेश मिश्रा, विनोद भारती, नई मोहम्मद, कैलाश प्रजापति, संतोष साहनी एवं राजू भारती मौजूद रहे।