Home उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

MIRZAPUR NEWS: गुरूवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, मिशन कंपाउंड में गोष्ठी का आयोजन हुआ। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार, औद्योगिक क्रांति के नायक और आधुनिक भारत को नई सोच, तकनीक और युवा नेतृत्व देने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्हें शत्-शत् नमन। कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे ‘पथिक’ एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने 18 वर्ष के नौजवानों को वोट देने का अधिकार दिया। वे संचार क्रांति के जननायक थे और उन्होंने गांवों के विकास के लिए पंचायती राज का गठन किया था। आज हम सब उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। श्री खान ने कहा कि देश के विकास, युवा शक्ति को सशक्त बनाने और आधुनिक भारत की नींव रखने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य रमेश चंद प्रजापति ‘पप्पू’, जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव राधा बिंद, इश्तियाक अंसारी, रामनाथ दुबे, संतोष यादव, अंकुर श्रीवास्तव ‘आजाद’, राजेंद्र विश्वकर्मा, संदीप तिवारी, रितेश मिश्रा, विजय दुबे ‘पहाड़ी’, अनुसूचित जाति के शहर अध्यक्ष डॉ. दिनेश चौधरी, डॉ. त्रिलोक चंद, दीपू यादव, महेश श्रीवास्तव, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।