प्रयागराज।सहसों में गंगापार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उनके चित्र माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके मनाया गया। इस अवसर पर अहमद ने कहा कि आजाद सदैव आजाद रहे तमाम कोशिशों के बाद भी अंग्रेज उन्हें गिरफ्तार न कर सके उन्होंने वर्षों से गुलाम भारत को आजाद कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई और अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को किसी मुखबिर की सूचना पर अल्फ्रेड पार्क में गोरे सिपाहियों ने घेर लिया और उन पर फायर करने लगे इस बीच उन्होंने कई ब्रिटिश सिपाहियों को मौत के घाट उतार दिया।और जब उनकी रिवाल्वर में सिर्फ एक गोली शेष बची तो उन्होंने अपनी कनपटी में दागकर शहीद होना स्वीकार किया लेकिन गोरे सिपाहियों के अधीनता स्वीकार नहीं की आजाद का देश की आजादी के लिए बहुत बड़ा योगदान है।उनके विचार और शिक्षाएं आज भी अनुक्रणीय हैं हमें उनका अनुकरण करते हुए उनके शिक्षाओं को आत्मसात करना चाहिए।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सर्वश्री विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय, विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना, उपाध्यक्ष डा.जगत नारायण सिंह,महासचिव सुनील पाण्डेय,वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,ब्लॉक अध्यक्ष रितेश पासी,संगम लाल गुप्ता,श्याम जी धुरिया,अजय कुशवाहा,रितेश चैधरी,डा.अमर सिंह पटेल,श्याम बाबू यादव,रमेश कुमार, मिथिलेश यादव,अमृतलाल गौतम, शंकर लाल गौतम,राम लखन गौतम,रामकली,अमरावती देवी,आदि लोग उपस्थित रहे।







