Home उत्तर प्रदेश कसौंधन वैश्य समाज ने निकाली बाबा बागेश्वर की भव्य शोभायात्रा

कसौंधन वैश्य समाज ने निकाली बाबा बागेश्वर की भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा के बाद रुद्राभिषेक, बुजुर्गों का सम्मान और मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
FATEHPUR NEWS: कसौंधन वैश्य सेवा समिति, फतेहपुर की ओर से रविवार को इष्टदेव बाबा बागेश्वर जी की भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पटेल नगर चौराहे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए रामा श्याम मैरिज हॉल पहुंची, जहां विधि-विधान से रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूजन कार्यक्रम में कसौंधन वैश्य समाज के लोगों ने परिवार सहित शामिल होकर बाबा बागेश्वर जी का पूजन-अर्चन किया और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन के बाद समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बच्चों की उपलब्धियों पर समाज के लोगों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समिति के अध्यक्ष अजय कुमार और जिला महामंत्री रमाशंकर कसौंधन ने कहा कि समाज को एकजुट कर कमजोर और असहाय लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। आयोजन में रामकिशोर, राम नारायण, प्रेमचन्द्र, रामबाबू, राहुल, अशोक, बिल्लू, रामभवन, रुद्र शंकर, आर्यन, महेश कसौंधन सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।