Home उत्तर प्रदेश कसिया पश्चिम में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के आरोप में...

कसिया पश्चिम में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के आरोप में कांस्टेबल ने आठ के विरुद्ध दर्ज कराया केस

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम गांव में दो दिन पहले बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी, सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल ने दोनों पक्षों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गए है।
कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम निवासी लक्ष्मी पत्नी राजलाल, शनि, गोविंद , रवि एवं श्याम कृष्ण , अभिषेक , बृजेश शर्मा , कृष्ण शर्मा के बीच सोमवार को बच्चों के विवाद को लेकर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल सुनील कुमार व सूरज सिंह ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर केस दर्ज कराते हुए आगे की कार्यवाही में जुट गए है।