विजेता छात्राएं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 31को होगी शामिल
PRAYAGRAJ NEWS: तहसील स्तरीय खेलकूद बैडमिंटन प्रतियोगिता हंडिया संभाग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनूपुर, हंडिया में आज हुई। प्रयागराज की अंडर- 14 विजेता कशिश सिंह एवं उपविजेता संध्या पांडे थी। अंडर – 17 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनुपूर की अल्फिया बानो एवं उपविजेता सगुन थी। दोनों बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनुपूर थी। प्रधानाचार्या डॉ शेफाली रावत ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन में खेल शिक्षिका सुश्री नूर सबा का विशेष योगदान रहा। यह छात्राएं 31 जुलाई को जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सेंट एंथनी स्कूल में शामिल होंगी।







