LUCKNOW NEWS: 25-उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने गत दिनो प्रदेश के निकाय कर्मचारियो की लम्बे समय से लम्बित समस्याओ एवं पूर्व प्रेषित मांगपत्र जिनको लेकर महासंघ बराबर ध्यानाकर्षण आन्दोलन के माध्यम से समाधान कराने का प्रयास करता चला आ रहा है,परन्तु खेद है न प्रदेश सरकार व न नगर विकास जगा और न ही हमारे मंत्री नगर विकास महोदय को निकाय कर्मचारियो की पीड़ा से मतबल और न ही समस्याओ के समाधान से ही कोई सरोकार इन समस्याओ को लेकर महासंघ गत दिनो बहुत लम्बा आन्दोलन देकर समय रहते समाधान कराने का प्रयास किया,जिस पर आगे आन्दोलन न हो उस पर समझोता भी हुआ और महासंघ ने पुनः एक बार अपना आन्दोलन दि.15 जनवरी2026 तक स्थगित किया। पुनः मंत्री नगर विकास महोदय व प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र प्रेषित कर उन सभी अहम समस्याओ पर निर्णय कराने का अनुरोध किया गया,साथ ही यह भी अवगत करा दिया गया कि प्रदेश सरकार व शासन तथा नगर विकास बराबर बैठक व वार्तालाप व फर्जी कार्यवृत जारी करके आंदोलन को स्थगित कराने में सफल हो रहे,लेकिन अब यह चलने वाला नही है। महासंघ ने दि.21 दिसम्बर 25 को दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आन्दोलन लाईन जूम मीटिंग करके नगर विकास विभाग की कर्मचारी विरोधी नीतियो के खिलाफ पुनः आन्दोलन का फैसला लिया जिसमें महासंघ अपने पूर्व मांगपत्र को संशोधित कर दि.19 जनवरी 26 को प्रदेश की सभी ईकाइयो के मुख्यालय पर दोपहर भोजनावकाश के समय 1.30 बजे गेट मीटिंग कर अपने अपने विभागाध्यक्ष/ नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारियो के माध्यम से मंत्री नगर विकास व प्रमुख सचिव नगर विकास को समय वृद्घ सकारात्मक निर्णय/आदेश उन मांगो पर जिन पर गत दिनो लगभग 7-8 बैठके नगर विकास स्तर पर हुई, और कार्यवृत भी जारी करके समयबद्ध निर्णय कराने का आश्वासन दिया गया था, सम्बन्धी ज्ञापन भेजा जायेगा।क्यो कि इतना लम्बा समय व्यतीत होने के बाद भी अभी तक किसी एक बिन्दु पर कोई आदेश न जारी हो सके। साथ ही महासंघ ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार के लखनऊ आगमन दि.25 दिसम्बर 25 को लखनऊ स्थित बसंत कुंज स्थल धैला,आई एम रोड कुडिया घाट के निकट पर पं.अटल के जन्म दिवस के अवसर पर वहां स्थापित एवं नवनिर्मित अटल, पटेल व मा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य, दिव्य प्रतिमाऔ का लोकार्पण किया जायेगा.इस अवसर पर प्रदेश के निकाय कर्मचारी एवं महासंघ प्रतिनिधिमंडल बडी संख्या में पहुंच कर प्रदेश के निकाय कर्मचारियो की पीड़ा व उनकी समस्याऔ से अवगत कराने का प्रयास सोशल मीडिया/ज्ञापन व अन्य किसी माध्यम तथा जिलाप्रशासन के द्वारा अपनी बात पहुंचाने का प्रयास करेगा।







