PRAYAGRAJ NEWS: रविवार देर रात्रि थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत पांच युवक अड्डेबाजो को पुलिस ने हिरासत में लिया। थाना अध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में लगातार चार्ज सभालते ही फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने 29 युवकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए। सलाखों के पीछे भेज दिया। करेली क्षेत्र के आसपास कोई भी नशेड़ी,गंजेड़ी या चाय पान की दुकान पर अनावश्यक रूप अड्डेबाज़ी करते दिखा तो युवकों की खैर नहीं। थाना करेली पुलिस लगातार अड्डेबाज युवकों पर नज़र रखी हुई है शराब की दुकान आस पास या चाय की दुकानों पर अनावश्यक भीड़ भाड़ ना दिखें कोई व्यक्ति रोड किनारे मदिरा का सेवन करते दिखा तो उसकी भी खैर नहीं। थानाध्यक्ष ने सभी चौकी प्रभारी को निर्देश दिया कोई भी संदिग्ध गतिविधि करते नजर आए त्वरित कार्रवाई कर क्षेत्र मे शांति व्यवस्था कायम रखें।







