Home आस्था कन्या भोज तथा भण्डारे में उमड़े श्रद्धालु

कन्या भोज तथा भण्डारे में उमड़े श्रद्धालु

PRATAPGARH NEWS: श्रावण माह में समापुर स्थित महादेश्वर धाम में गुरूवार की देर शाम सामूहिक रूद्राभिषेक एवं कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम को लेकर हुए भण्डारे में भी श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति द्वारा कन्या भोज में कन्याओं का पूजन किया गया। वहीं भक्ति संगीत के कार्यक्रमों में भी भक्तों को भावविभोर देखा गया। कार्यक्रम का संयोजन ज्ञानप्रकाश मिश्र एवं राममूर्ति उपाध्याय ने किया। संचालन रामू मिश्र ने किया। इस मौके पर चंद्रपाल सरोज, कमलेश सरोज, संतराम वर्मा, संजय पाल, सोनू उपाध्याय, संजय शुक्ला, उमाशंकर तिवारी, विशाल मोदनवाल, शिवकुमार जायसवाल, तुलसीराम वर्मा, रामप्रकाश, पिण्टू मिश्र आदि रहे।