जिलाधिकारी मनीष वर्मा एवं डॉ. अंकिता राज ने किया प्रतिभागियों का सम्मान


किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर एवं पार्षदगण रहे उपस्थित
PRAYAGRAJ NEWS: अवध की लोक परंपरा और कजरी लोक संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से कनकधारा एवं रोटरी प्रयागराज संगम के सह-तत्वावधान में आयोजित “आठ दिवसीय कजरी कार्यशाला महोत्सव” का भव्य समापन शनिवार को प्रयाग संगीत समिति, मेहता ऑडिटोरियम, सिविल लाइंस में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि *जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज श्री मनीष वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर एमपी एमएलए कोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री योगेश कुमार जिलाधिकारी महोदय की धर्मपत्नी डॉ. अंकिता राज भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने प्रशिक्षित छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कनकधारा की अध्यक्ष एवं गायिका सुश्री स्वाती निरखी ने कहा कि _”हमारा उद्देश्य लोक संस्कृति को जीवित रखना और उसे आधुनिक पीढ़ी से जोड़ना है। जिलाधिकारी महोदय एवं डॉ. अंकिता राज के मार्गदर्शन से हमारा उत्साह दोगुना हो गया।”_ मंच पर अवध अंग की पारंपरिक झूला कजरी और सावनी प्रस्तुत की गई । विशेष तौर पर बारहमासा चौलर कजरी , गोरिया कहे बलम बरखा में , चौमासा कजरी चटवा तनि दे बलम परदेसिया , कवन रंग मंगवा कवन रंग मोतिया आदि विलुप्त कजरी को संरक्षित और प्रस्तुत किया गया ।
समारोह में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर श्री कौशल्यानंदगिरी टीना माँ सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल क्षेत्रीय पार्षद पंकज जायसवाल अमित सिंह, बबलू रघुवंशी एवं पार्षद एवं डॉ. बी. के. कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही। सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, वरिष्ठ व्यवसाई प्रमोद बंसल, कुमार नारायण, संजय श्रीवास्तव जी रहे । कार्यशाला की प्रशिक्षिका बनारस घराने की ‘A’ ग्रेड लोक गायिका आश्रया द्विवेदी के निर्देशन में छात्राओं ने कजरी एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरुषार्थी ने किया। कनकधारा की टीम से वरुण कुमार, रोहित गुप्ता, यश कुमार से अनुज कुमार यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अत्यधिक मेहनत की । कार्यक्रम में निलिमा सिंह, सुधा तिवारी, अनुराधा दरबारी, साधना सिंह, साधना शर्मा, ज्योति यादव, रश्मि यादव, वंदना सिंह, मंजू पेट्रोला, पूर्णिमा सिंह, पुष्पा तिवारी, पारुल श्रीवास्त सहित छोटी बच्चियां प्रगति सिंह, उन्नति सिंह एवं गायक अमरेंद्र श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। समारोह में रोटरी प्रयागराज संगम के अध्यक्ष रोटेरियन अमरेंद्र सिंह एवं सचिव रोटेरियन साधना श्रीवास्तव सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
*निवेदक:*
टीम कनकधारा एवं रोटरी प्रयागराज संगम
*अध्यक्ष:* स्वाती निरखी







