KAUSHAMB NEWS: रविवार को टीचर्स प्रीमियर लीग के अंतर्गत जिला स्टेडियम टेवा व रिजवी डिग्री कॉलेज में लीग के अंतिम मुकाबले खेले गए। जिला स्टेडियम में कड़ा, कौशांबी वॉरियर्स, सनराइजर्स मूरतगंज,नेवादा, कौशांबी स्मैसर्स,मूरतगंज स्टार्स तथा रिजवी डिग्री कॉलेज में मंझनपुर वॉरियर्स,सरसावा, सिराथू वॉरियर्स, मंझनपुर फाइटर्स चायल तथा सिराथू चैंपियन के मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला कड़ा बनाम कौशांबी वॉरियर्स के बीच खेला गया कड़ा ने निर्धारित 12 ओवर में 179 रन तीन विकेट के नुकसान पर बनाए कड़ा की ओर से मिथुन ने 74 रनों की पारी खेली और एक विकेट भी हासिल किया जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं अभिषेक सिंह ने 48 रन शशांक शेखर शुक्ला ने 38 रनों की पारी खेली। कड़ा की ओर से प्रियांशु ओझा ने तीन विकेट व उमेश प्रकाश ने तीन विकेट हासिल किए। कौशांबी वॉरियर्स की ओर से मनोज वर्मा ने 22 रन सौरभ त्रिपाठी ने 14 रन और एक विकेट वीरेंद्र ने 11 रनों की पारी खेली और पूरी टीम 89 रन 9 विकेट के नुकसान पर बना सकी इस प्रकार से कड़ा ने इस मुकाबले को 96 रनों से जीत लिया। दूसरा मुकाबला मंझनपुर वॉरियर्स और सरसवा के बीच खेला गया जिसमें मंझनपुर वॉरियर्स ने 75 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाए जिसमें रोहित सिंह 19 जुनैद अहमद 15 अवनीश यादव 14 रन और दो विकेट सर्वेश ने एक विकेट हासिल किया। सरसवा की ओर से धीरेंद्र 34 कैलाश कुमार ने 13 रन रोहित मिश्रा ने 11 रन बनाए लवलेश पाल ने तीन विकेट हासिल किया जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। रवि शंकर दो विकेट शैलेंद्र मिश्रा ने दो विकेट हासिल किया । तीसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा जो नेवादा बनाम सनराइजर्स मूरतगंज के बीच खेला गया। नेवादा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 92 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए जिसमें सौरभ सिंह ने 57 रन और दो विकेट हासिल किया जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। शुभम शर्मा 17 रन संजय वर्मा 9 विजय बहादुर ने 2 विकेट व शिव भजन को 1 विकेट हासिल हुआ वहीं सनराइजर्स मूरतगंज की ओर से मारुति नंदन त्रिपाठी ने 26 रन और तीन विकेट हासिल किए। रवि भूषण ने 13 रन सुशील त्रिपाठी ने 8 रन व शान मोहम्मद ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 28 रन बनाए नीरज जायसवाल 7 रन सूरज सिंह ने एक विकेट हासिल किया। अंतिम गेंद पर जीत के लिए 7 रनों की आवश्यकता थी लेकिन सनराइजर्स मूरतगंज की टीम 91 रन बना सकी इस प्रकार से नेवादा ने एक रन से मुकाबला को जीत लिया। चौथा मुकाबला मूरतगंज स्टार्स बनाम कौशांबी स्मैसर्स के बीच खेला गया मूरतगंज स्टार्स ने 107 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाए जिसमें अरशद ने 23 रन अवधेश ने 27 रन भार्गव ने 17 रन आनंद ने 10 रन मनोज सिंह ने 12 रन बनाए वहीं देवेंद्र कुमार ने एक विकेट अवधेश कुमार ने 1 विकेट और भार्गव ने 1विकेट हासिल किया जवाब में कौशांबी स्मैसर्स ने 11.3 ओवर में 108 रन बनाकर मैच को जीत लिया। दिव्य रतन यादव ने 22 रन और दो विकेट हासिल किया जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। कृष्ण प्रकाश ने 16 रन सुरेश ने 29 रन जसमन ने 17 रनों की पारी खेली। संजीव कुमार को दो विकेट मनीष जायसवाल को दो विकेट सुरेश को एक विकेट और शीतला ने भी एक विकेट हासिल किया। पांचवा मुकाबला सिराथू वॉरियर्स और मंझनपुर फाइटर के बीच खेला गया पहले बल्लेबाजी करते हुए सिराथू ने 80 रन 10 विकेट के नुकसान पर बनाए जिसमें प्रदीप कुमार 15 रन आशीष आर्य 13 रन और संजय ने 22 रनों की पारी खेली। मंझनपुर फाइटर की ओर से राकेश ने 5 विकेट हासिल किया जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं केशव प्रसाद में सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली अमित कुमार ने 19 रन और पवन कुमार ने 13 रन बनाए इस प्रकार से मंझनपुर फाइटर ने मुकाबले को जीत लिया।
अंतिम मुकाबला चायल और सिराथू चैंपियंस के बीच खेला गया। चायल ने निर्धारित 10 ओवर में 75 रन 8 विकेट के नुकसान पर बना है जिसमें अखिलेश पांडे ने 19 रन सूर्य प्रकाश ने 10 रन सुनील कुमार ने 11 रन की पारी खेली। वहीं सिराथू चैंपियंस की ओर से जयप्रकाश ने दो विकेट चंद्र किशोर ने दो विकेट धर्मेंद्र कुमार ने तीन विकेट अभिमन्यु सिंह ने एक विकेट हासिल किया।सिराथू की पूरी टीम 68 रन ही बना सकी इस प्रकार से चायल ने इस मुकाबले को 8 रनो से जीत लिया।
Home उत्तर प्रदेश कड़ा,सरसवा, सनराइजर्स मूरतगंज,नेवादा, कौशांबी स्मेसर्स, मूरतगंज स्टार्स की टीम सुपर सिक्स में







