Home उत्तर प्रदेश कजरी विद्या गांव के मजदूर ,किसान एवं साधारण महिलाओं को भी जोड़ता...

कजरी विद्या गांव के मजदूर ,किसान एवं साधारण महिलाओं को भी जोड़ता है : राजेश्वर सिंह

KUSHINAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित  कुशीनगर में सात दिवसीय होने वाले कजरी  लोक गायन कार्यशाला को छठवें  दिन शनिवार को शुभारंभ  मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह के द्वारा   सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेश्वर सिंह ने कहा कि कजरी  लोक विधा जिसमें घर परिवार के आपसी सम्बन्धों को जीवंत करती है तथा प्रेम राग की संवेदना को उभारती है आज के परिवेश में यह बिधा बिलुकत हो रही है जिसको लेकर सरकार गम्भीर है और इसको बढ़ावा देने के लिए हर जिले में इस तरह के आयोजन कर विधा को आगे बढ़ा रही है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से निकली कजरी एक विधा बन गई कजरी गायन में प्रेम विरह भक्ति और राष्ट्र भक्ति सभी कुछ सम्मिलित हैं कजरी एक तरफ गांव  के मजदूर किसान साधारण महिला को जोड़ता है तो दूसरी तरफ संगीत और गीत के बड़े  आयोजनों से कहीं कहीं कजरी की स्वाधीनता अवलोकन से जुडी बड़ी घटनाएं भी है lप्रशिक्षक के रूप में लोक गायक धीरज राव ने बच्चों को कजरी बिधा के रूप में एक से बढ़कर एक गीत को सुनाया और पढ़ाया और  बच्चों को कजरी के विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक मनीष कुमार सिंह करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय का सौभाग्य है कि ऐसे कार्यक्रम उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित किया गया है जिससे हमारे विधालय के बच्चों को शिक्षण के साथ संगीत सिखने का मौका मिला है इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमरनाथ मदेशिया, मण्डल मंत्री मनोज मिश्रा, ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, कुंवर मद्धेशिया, लालबहादुर चौहान, हरिशंकर मद्धेशिया, राजन गुप्ता, सतीश कुशवाहा, अजित श्रीवास्तव स्नेहा राव, आरती प्रजापति, बबिता पासवान, नरगिस सिद्दिकी, मृदुला तिवारी, दिलिप यादव, प्रमोद राव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।