JALAUN NEWS: मिशन शक्ति 5.0 के दृष्टिगत एआरटीओ एवं यातायात प्रभारी जनपद जालौन द्वारा फातिमा माता स्कूल कस्बा कालपी में जागरुकता कार्यक्रम किया गया, जिसमें कक्षा 12 की छात्रा उम्मे सुलेम को एक दिन का यातायात प्रभारी जनपद जालौन बनाया गया तथा एक अन्य छात्रा को एआरटीओ बनाया जिसमें छात्राओँ द्वारा अधिकारीगण की उपस्थिति में सभी को यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के संबन्ध में बताया गया तथा यातायात प्रभारी द्वारा सभी को सुरक्षित परिवहन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरुक किया गया तथा सभी से अपील की गयी कि वह वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटेबेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलायें व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें ।







