KAUSHAMBI NEWS: हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार लक्ष्मण कुमार (30 वर्ष) पुत्र राम बहोरी तथा सनी कुमार (15 वर्ष) पुत्र राम सूरत ओवरब्रिज से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां परिवार में कोहराम मच गया।थाना कोखराज के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।







