Home उत्तर प्रदेश कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुररू अनुशासन, शिक्षा और तकनीक का आदर्श संगम

कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुररू अनुशासन, शिक्षा और तकनीक का आदर्श संगम

JAUNPUR NEWS: विकास खंड सिरकोनी के अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर शिक्षा, अनुशासन और तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है। स्वच्छ वातावरण, उच्च स्तर की शिक्षण व्यवस्था और मजबूत नामांकन इसे जिले और प्रदेश स्तर पर एक आदर्श विद्यालय के रूप में पहचान दिला रहा है।
प्रधानाध्यापक रईस खान के नेतृत्व में विद्यालय ने निरंतर प्रगति की है। यहां लगभग 500 छात्रों का स्थायी नामांकन है और हर वर्ष “प्रवेश पूर्ण” का बोर्ड गर्व से प्रदर्शित किया जाता है। विद्यालय का वातावरण अनुशासित और प्रेरणादायक है, जहां बच्चों की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और लर्निंग बाय डूइंग लैब संचालित की जा रही हैं। इन प्रयोगात्मक गतिविधियों से छात्रों का सीखना अधिक व्यवहारिक और रोचक हो रहा है। खेलों में भी विद्यालय ने उपलब्धि हासिल की है। छात्रा अंशिका यादव ने 400 मीटर दौड़ में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पाकर विद्यालय और जिले का मान बढ़ाया।