Home उत्तर प्रदेश कंपोजिट विद्यालय घूरपुर में वार्षिक उत्सव सम्पन्न

कंपोजिट विद्यालय घूरपुर में वार्षिक उत्सव सम्पन्न

मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित’
कंपोजिट विद्यालय में वार्षिक उत्सव सम्पन्न

PRAYAGRAJ NEWS:  विकासखंड जसरा अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय घूरपुर में सोमवार को वार्षिक उत्सव समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ और मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं अंकपत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान सेमरा कल्पना राजरूप सिंह पटेल उपस्थित रहीं । विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह पटेल और समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मिश्रीलाल केसरवानी शामिल थे। अतिथियों ने छात्रों को पुरस्कार और अंकपत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें नीशा त्रिपाठी, रजनी चैरसिया,अनुपमा सिंह, सुनील (अनुदेशक), सरिता (अनुदेशक),अनिता पांडेय, ऋचा मिश्रा, जया सिंह, सुभी जायसवाल,आकांक्षा सिंह, प्रभूनाथ सिंह, रेखा गुप्ता और अंजू तिवारी प्रमुख रूप से शामिल थीं। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।