Home उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस ने दो शातिर अभियुक्त को तमंचा व एक जिंदा कारतूस...

औरैया पुलिस ने दो शातिर अभियुक्त को तमंचा व एक जिंदा कारतूस तथा एक चाकू  सहित किया गिरफ्तार

AURAIYA NEWS: जनपद के थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण– शिवम उर्फ लालू पुत्र राजेश राजपूत निवासी राऊपुर अटसू थाना अजीतमल जिला औरैया उम्र करीब 30 बर्ष, कल्लू उर्फ कालू राजपूत पुत्र शिवजीत राजपूत निवासी राऊपुर अटसू थाना अजीतमल जिला औरैया उम्र करीब 25 बर्ष को राऊपर मोड के पास आम के पेड के नीचे से गिरफ्तार किया गया जमा तलाशी से अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद चाकू रामपुरी नाजायज बरामद हुए, नाजायज असलहा, कारतूस व एक अदद चाकू  बरामदगी के आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 528/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  529/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवही की जा रही है।