Home उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया से.कौ.ऑफ़ ट्रेड यूनियंस ए. ऑल इंडिया रिक्शा वर्क्स यूनियन ने...

ऑल इंडिया से.कौ.ऑफ़ ट्रेड यूनियंस ए. ऑल इंडिया रिक्शा वर्क्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया जाएगा ज्ञापन:रामसिंह चौधरी

JALAUN NEWS: आल इंडिया सेंट्रल कौंसिल आफ द्रेड यूनियन्स एक्टू संबंद्ध आल इण्डिया रिक्शा बर्कर्स यूनियन जनपद जालौन की आज दिनांक 31अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश पल्लेदार मजदूर यूनियन जनपद जालौन उरई पल्लेदार मजदूर विश्राम गृह पर संपन्न हुई। जिसमें रिक्शा यूनियन  वर्कर्स को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया सेंट्रल कौंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियंस एक्टू राष्ट्रीय पार्षद कामरेड राम सिंह चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश  केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के चलते हुए आज पूरा देश तबाही और बर्बादी की कगार पर खड़ा हुआ है।इसलिए कल दिनांक 1 सितंबर 2025 को दिन में करीब 11 बजे जिला अधिकारी कार्यालय उरई की सड़कों पर राष्ट्रीय आवाहन के तहत प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।अन्य संदर्भों को लेकर आज मजदूर परेशान है वही आज रिक्शा चालक किसी भी तरीके से अपनी रोटी रोजी चल रहे हैं लेकिन लगातार उन पर दमन अत्याचार और उनकी लूट खसोट उनसे किया जा रहा भ्रष्टाचार जग जाहिर है प्रदेश में बड़े पैमाने पर रिक्शा चालकों के साथ पुलिसिया दमन की घटनाएं आए दिन घटित हो रही है इसी क्रम में जनपद जालौन में कहीं भी उनके लिए ना स्टैंड है ना ही कोई उनके लिए विश्रामगृह है बल्कि उनसे अवैध वसूली की घटनाएं लगातार घटित हो रहीं हैं इस तरीके से तथाकथित संगठन उनका जबरदस्त शोषण भी कर रहे हैं इसी क्रम में आज यह बैठक में आवाहन किया जा रहा है कि उनके लिए शीघ्र ही स्टैंड और विश्रामगृह की व्यवस्था सरकारी जमीन पर निर्मित किया जाए जिससे रिक्शा चलाने के बाद वह थोड़ी बहुत देर आराम कर भोजन पानी कर सकें सरकार उनसे लगातार टैक्स वसूली कर रही है इसी क्रम में रिक्शा यूनियन संयोजक कामरेड हर नारायण वर्मा  ने कहा कि यह रिक्शा चालकों का संगठन पूरे प्रदेश स्तर पर बनाने की तैयारी चल रही है इसी क्रम में जनपद जालौन की इकाई की यह बैठक की जा रही है और बैठक में फैसला दिया जा रहा है की शीघ्र रिक्शा चालकों के लिए स्टैंड और विश्रामगृह बनाया जाए और उनको रिक्शा चलने का कार्ड ई रिक्शा चालक यूनियन बनाकर देगी उसी को सरकार मानता दे आगे रिक्शा यूनियन सहसंयोजक कामरेड हरिशंकर अहिरवार ने कहा की रिक्शा यूनियन  बनाने के लिए सबसे पहले सदस्यता अभियान चलाया जाए आज की बैठक में प्रमुख रूप से एक्टूराष्ट्रीय पार्षद कामरेड राम सिंह चौधरी सीपीआईएमएल जिला सचिव कॉमरेड राजीव कुशवाहा ने कहा की अब मजदूरों पर दमन अत्याचार सहन नहीं किया जाएगा और पूरे प्रदेश में रिक्शा चालकों पर हो रहे दमन के खिलाफ अब बड़ा संगठन बनाया जाएगा और शासन प्रशासन रिक्शा चालकों के लिए पूरे प्रदेश में विश्रामगृह और स्टैंड बनाने का काम करें नो एंट्री के नाम पर रिक्शा चालकों के साथ भेदभाव बंद किया जाए अखिल भारतीय खेत मजदूर ग्रामीण सभा जिला संयोजक कामरेड हरिशंकर पल्लेदार मजदूर यूनियन अध्यक्ष काम रेड राजाराम वर्मा ई रिक्शा चालक यूनियन संयोजक कामरेड हरनारायण वर्मा पल्लेदार मजदूर यूनियन कोषाध्यक्ष कामरेड रामबाबू अहिरवार सहित बृजेश कुमार तुलसीराम हरगोविंद नंदराम शिवम दिनेश शिवराम वर्मा गौरव संदीप रवि शंकर वर्मा अखिलेश सूरज ज्ञान सिंह राजपूत मुकेशइत्यादि रिक्शा चालक उपस्थित रहे।