Home उत्तर प्रदेश ऑपरेशन कन्विक्शन: हत्या के प्रयास के 19 साल पुराने मामले में अभियुक्त...

ऑपरेशन कन्विक्शन: हत्या के प्रयास के 19 साल पुराने मामले में अभियुक्त को 7 साल की सजा

KUSHINAGAR NEWS: ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पडरौना में वर्ष 2006 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में न्यायालय ने एक अभियुक्त को 7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामला मु0अ0सं0 57/2006 धारा 307/34, 325/34, 420, 406 भादवि0 से संबंधित है। पुलिस, मॉनिटरिंग सेल व शासकीय अधिवक्ता की प्रभावी पैरवी के बाद मा0 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी-2 पडरौना की अदालत ने गुरुवार को अभियुक्त आलमगीर पुत्र स्व0 नजीर अहमद निवासी खिरकिया अमवापार, थाना कोतवाली पडरौना को दोषी पाते हुए 7 वर्ष के सश्रम कारावास व 15 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। इस सफलता में विवेचक उ0नि0 रामनयन यादव, एडीजीसी उपेन्द्र कुमार पाठक, प्र0नि0 कोतवाली पडरौना ओमप्रकाश तिवारी व पैरोकार हे0का0 राजकिशोर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।