Home उत्तर प्रदेश ऑनलाइन साइबर ठगी में थाना लाइन बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ित...

ऑनलाइन साइबर ठगी में थाना लाइन बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ित को वापस मिली ₹26,000 की धनराशि

JAUNPUR NEWS: थाना लाइन बाजार पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। ऑनलाइन ठगी में गवांई गई ₹26,000 की राशि पुलिस की सक्रियता से पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
मामला मोहल्ला खरका कॉलोनी निवासी दीपक कुमार शुक्ला का है। उनके साथ हाल ही में एक ऑनलाइन फ्रॉड की घटना हुई थी। शिकायत दर्ज होने पर थाना लाइन बाजार की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए धनराशि को रिकवर कर खाते में जमा करा दिया। यह सफलता क्षेत्राधिकारी नगर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में मिली। पुलिस प्रशासन ने आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो वह तुरंत 24 घंटे के भीतर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें। यदि समय अधिक हो गया हो, तो ूूू.बलइमतबतपउम.हवअ.पद वेबसाइट पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। पुलिस ने अपील की कि नागरिक किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर अपनी बैंक जानकारी साझा न करें और सतर्क रहें। जागरूकता और समय पर कार्रवाई से ही साइबर अपराधों से बचाव संभव है।