VARANASI NEWS: थाना सरायख्वाजा पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए धोखाधड़ी करने वाले 7 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इनमें 10,000 रुपये का इनामी अपराधी जितेन्द्र यादव भी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4200 रुपये नकद, एक त्म्।स्डम् छंत्रव मोबाइल और अपाचे मोटरसाइकिल (न्च्62ठभ्0152) बरामद की।
21 जून 2025 को सचिन कुमार मिश्रा निवासी कौशाम्बी ने फेसबुक पर ट्रैक्टर खरीदने का विज्ञापन देखकर 1 लाख रुपये ऑनलाइन दिए, लेकिन आरोपी ट्रैक्टर दिखाने के बहाने पैसे लेकर भाग गए। 19 जुलाई 2025 को प्रयागराज निवासी विनोद कुमार पाण्डेय से भी भैंस बेचने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की गई। पैसे न देने पर पीड़ित को मारपीट कर धमकाया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई 23 जुलाई 2025 को मुखबिर की सूचना पर कुत्त्तूपुर चैराहे के मंदिर से पुलिस ने घेराबंदी कर 5 अभियुक्तों को पकड़ा। कुछ देर बाद अपाचे बाइक से पहुंचे दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरोह ने स्वीकार किया कि वे फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर ट्रैक्टर-भैंस के फर्जी विज्ञापन देकर ठगी करते थे
गिरफ्तार अभियुक्त 1. जितेन्द्र यादव (गैंग का सरगना व 10,000 रुपये का इनामी)2. विद्यासागर प्रजापति 3. विकास प्रजापति, 4. अरविन्द वर्मा,5. आलोक यादव,6. धनन्जय यादव,7. राहुल यादव
आपराधिक इतिहास जितेन्द्र यादव और राहुल यादव पर गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। धनन्जय यादव व अन्य आरोपी भी विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं।
बरामदगीः 4200 रुपये नकद 01 मोबाइल (त्म्।स्डम् छंत्रव)01 अपाचे मोटरसाइकिल गिरफ्तारी टीम: प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह, अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक परवीन यादव (गामा), रितेश कुमार द्विवेदी, ऋषिदेव यादव, तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस गिरोह के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच कर रही है।







