Home Blog एससी-एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नवचयनित अधिकारियों का किया सम्मान

एससी-एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नवचयनित अधिकारियों का किया सम्मान

9
0

प्रतापगढ़ (पट्टी)। पट्टी क्षेत्र के सलाहपुर गांव निवासी मयंक आनंद तथा कांधरपुर ग्राम की सुजाता सरोज के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एससी-एसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मयंक आनंद के सहायक आयुक्त राज्य कर तथा सुजाता सरोज के बीडीओ पद पर चयनित होने पर उन्हें अंगवस्त्र, बुके और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों प्रतिभाओं की सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए विशेष रूप से गरीब एवं सामान्य वर्ग के छात्रों को उनसे सीख लेने का संदेश दिया।

राकेश कनौजिया ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह उनकी सफलता का अंत नहीं, बल्कि आईएएस जैसे बड़े लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रदेश महामंत्री वेद प्रकाश सरोज ने कहा कि ऐसे होनहार युवाओं से समाज को प्रेरणा लेकर बच्चों को बिना दबाव के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना चाहिए। जिलाध्यक्ष दिनेश सरोज ने चयनित अभ्यर्थियों से उनकी तैयारी के दौरान आई चुनौतियों की जानकारी ली और युवाओं को प्रेरित करने पर जोर दिया।
सम्मानित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को दिया। इस दौरान संगठन के अर्जुन प्रसाद, अरुण कुमार सरोज, जागेश्वर प्रसाद, सी.पी. राव, बसंत लाल सरोज, वकील अहमद (जिलेदार, नहर विभाग), अच्छे लाल कनौजिया, जय प्रकाश, राम बहादुर, अमर बहादुर सहित दोनों अभ्यर्थियों के परिजन व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।