Home उत्तर प्रदेश एससी एसटी आयोग के सदस्य का किया भव्य स्वागत

एससी एसटी आयोग के सदस्य का किया भव्य स्वागत

SAHARANPUR NEWS: एससी एसटी आयोग के सदस्य महिपाल बाल्मीकि का सुल्तानपुर नगर पंचायत सभागार पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिपाल बाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मी हमेशा से ईमानदारी से काम करता चला आ रहा है।  लेकिन सफाई कर्मियों को उनकी मेहनत के हिसाब से बहुत कम मानदेय मिलता है। नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मियों तथा अन्य लोगों की बैठक को संबोधित करते हुए महिपाल बाल्मीकि ने कहा  सरकार बनाने में बाल्मीकि समाज का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बाल्मीकि छोटे बजट में भी राष्ट्र की सेवा कर रहा है हमें अपने आप पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सफाई कर्मियों की समस्याओं की ध्यान तरफ ध्यान देना चाहिए। उनके आवास, पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याओं का समाधान समय से किया जाना चाहिए। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि कस्बे में जनसंख्या के हिसाब से सफाई कर्मचारी कम हैं। फिर भी सभी  सफाई कर्मचारी कस्बे को साफ रखने में भरसक प्रयास कर रहे हैं। भाजपा नेता चौधरी देवी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, डॉ. हुकम सिंह, विकास कुमार, बसंत गुप्ता, सुमन सैनी, डा. ओमप्रकाश आदि ने भी संबोधित किया। चेयरपर्स फूल बानो अंसारी ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पवन सेन, अशोक कुमार, प्रताप सैनी, ईसम सिंह, शिवकुमार सैनी, अनिल कश्यप, निशांक धीमान, तौकीर अहमद, अमित कुमार, सोनू आदि रहे।