Home उत्तर प्रदेश एसडीएम ने कोचिंग संस्थानों व डिजिटल लाइब्रेरी में फायर सेफ्टी हेतु की...

एसडीएम ने कोचिंग संस्थानों व डिजिटल लाइब्रेरी में फायर सेफ्टी हेतु की सघन जांच

शाश्वत डिजिटल लाइब्रेरी तक फायर की गाड़ी न पहुंचने की स्थिति में बंद करने के निर्देश
PRAYAGRAJ NEWS: उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी ने मंगलवार को शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक क्षेत्र में खुले कोचिंग संस्थानों डिजिटल लाइब्रेरी व स्कूलों में फायर सेफ्टी की जांच की और सभी प्रबंधकों एवं जिम्मेदारों को आग से बचाव के उपायों को अपनाते हुए सभी मानक पूरा करने के निर्देश दिए। जिन संस्थानों का एसडीएम ने निरीक्षण किया। उनमें एसबी कंप्यूटर एकेडमी कोरांव, न्यू स्टडीज कोचिंग सेंटर लेडियारी, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन कौशल प्रशिक्षण केंद्र खीरी, किशोर एजुकेशन पॉइंट मोती नगर कोरांव, अ लर्निंग क्लासेस शहीद नगर कोरांव, ज्ञान गंगा कोचिंग कोरांव, उत्थान एकेडमी पड़रिया, मिटोनिया एजुकेशन लेडियारी, शाश्वत डिजिटल लाइब्रेरी तरांव, विद्या कोचिंग कोरांव का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने शाश्वत डिजिटल लाइब्रेरी तक फायर की गाड़ी न पहुंचने पर बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि या तो कहीं दूसरी जगह पर जहां फायर की गाड़ी पहुंच सके वहां खोलें अथवा लाइब्रेरी को बंद कर दिया जाए। उप जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी टीम जांच दल में खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रिजवान खान, फायर स्टेशन इंचार्ज राजकुमार यादव, एआरपी जयप्रकाश पटेल भी मौजूद रहे। सभी कोचिंग संस्थानों को फायर इक्विपमेंट लगवाने के निर्देश दिए।