Home उत्तर प्रदेश एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर सभासद भागत सिंह ने किया जागरूक

एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर सभासद भागत सिंह ने किया जागरूक

KUSHINAGAR NEWS: नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड नंबर 22 महंथ अवैद्यनाथ नगर स्थित संवलियन विद्यालय डुमरी में बने बूथ पर सभासद विजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ भगत सिंह ने निरीक्षण किया और एसआईआर फॉर्म भरने के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर जागरूक किया। मंगलवार को वार्ड के सभासद श्री सिंह बुथ संख्या 267 पर पहुंचे और भरे जा रहे फॉर्म के बारे में जानकारी ली। कहा कि निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर फॉर्म भरने का लक्ष्य समय से पूरा हो। इसके लिए सभी को सहयोग करना है। श्री सिंह ने कहा कि अपने- अपने घर के सदस्यों का फॉर्म भरना सुनिश्चित करें ताकि कोई मतदाता सूची से वंचित न रहे। बीएलओ द्वारिका कुशवाहा ने बताया कि एसआईआर फॉर्म 77.24 प्रतिशत भरा जा चुका है। जल्द ही लक्ष्य पूरा हो जायेगा। इस दौरान प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौबे, सफाई सुपरवाइजर राजेश कुमार रावत आदि मौजूद रहे।