MIRZAPUR NEWS: मतदाता सूची में समस्त आवश्यक दस्तावेज देने के बाद भी पहचान पत्र की जांच एवं मतदाता परिचय पत्र बनाए जाने के दौरान जिन मतदाताओं का नाम अथवा उनके परिवार का नाम 2003 की मतदाता सूची से मेल खा रहा है, उन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर डेटा उपलब्ध कराने संबंधी नोटिस जारी की गई है। यह नोटिस SIR फॉर्म में कमी के कारण भेजी जा रही है, जिसे लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी नोटिस कहा गया है। यह नोटिस संबंधित बीएलओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को उपलब्ध कराई जानी थी, परंतु आज 6 फरवरी 2026 तक कतिपय बीएलओ द्वारा नोटिस वितरित नहीं की गई, जबकि नोटिस का उत्तर देने की अंतिम तिथि 6 फरवरी ही निर्धारित की गई है। इस संदर्भ में जनता द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश काशी प्रांत के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व सोनभद्र जनपद के प्रभारी सुनील कुमार पांडे एडवोकेट द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में जाकर स्थलीय निरीक्षण व मामले की जांच की गई । उनके द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि संबंधित क्षेत्रीय बीएलओ द्वारा अभी तक मतदाताओं को नोटिस ही उपलब्ध नहीं कराई गई है तो मतदाता नोटिस का जवाब कैसे दे पाएंगे । जिसके कारण मतदाताओं के मतदाता पुनरीक्षण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बीएलओ की लापरवाही का नतीजा मतदाताओं को अपने कीमती मतों को देने से वंचित होने से ना करना पड़े , इसलिए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी सुनील कुमार पांडे ने जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी मीरजापुर को पत्रक सौंप कर sir द्वारा जारी नोटिस की समय सीमा बढ़ाई जाने की मांग की है । ताकि मतदाताओं के पास बीएलओ द्वारा नोटिस बाटी जा सके और वह अपने डेटा से संबंधित प्रति उत्तर दे सकें। तथा इस नोटिस की आड़ में पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से कदापि ना काटा जाए अन्यथा आम आदमी पार्टी अपने प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष पवन तिवारी को अवगत कराकर पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर प्रदर्शन करेगी ।ज्ञापन पत्र सौंपने वालों में प्रमुख रूप से मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मीरजापुर मनीष कुमार सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा एडवोकेट नगर अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ संतोष सोनी नगर अध्यक्ष यूथ विंग खुशबू बिंद एडवोकेट अशोक साहनी इत्यादि दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।







