KUSHINAGAR NEWS: संस्थापक/अध्यक्ष के निर्देशानुसार NSCT कुशीनगर की एक आवश्यक बैठक ब्लाक कसया, जनपद कुशीनगर में सम्पन्न हुई। बैठक में दर्जनों साथियों एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संगठन के विस्तार, रजिस्ट्रेशन कार्य एवं व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए वक्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया और आने वाले समय में कार्ययोजना को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया। इस अवसर पर TSCT के वरिष्ठ प्रान्तीय उपाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, ज़िला संयोजक/अध्यक्ष TSCT कुशीनगर अखिलेश यादव, जिला प्रवक्ता TSCT मो. अशफाक अहमद, आयोजक दीपेश सिंह सहित शुभम दीक्षित, अजय सिंह, संजीव सिंह, मनोज ओझा, पवन जयसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, सन्तोष कुमार सिंह, अरुण वर्मा, नितेश मिश्रा, बृजेश पाण्डेय, राहुल कुमार सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







