Home उत्तर प्रदेश एनएसएस शिविर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

एनएसएस शिविर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

PRATAPGARH NEWS:  लालगंज नगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में बुधवार को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने महाविद्यालय परिसर में जामुन, नीम, अमरूद आदि के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होने कहा कि वृक्ष धरती की अनमोल धरोहर हैं। इसके बिना जीवन की कल्पना सम्भव नही है। वहीं उन्होने बढ़ते जल संकट पर भी चर्चा करते हुए जल, जंगल व जमीन के संरक्षण पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ0 ऋचासुकुमार ने शिविरार्थियों से पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता की बात रखी। कार्यक्रम का संयोजन एनएसएस के जिला नोडल एवं कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 फणीन्द्र नारायण मिश्र ने किया। इस मौके पर कार्यक्रमाधिकारी डॉ0 शिवकुमार यादव, डॉ0 गंगाधर मिश्र, डॉ0 निशान्त पाण्डेय, डॉ0 वाचस्पति मिश्र, डॉ0 सत्येन्द्र तिवारी, डॉ0 श्याम नारायण त्रिपाठी, डॉ0 संतोष मिश्र, डॉ0 अभिषेक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।