Home उत्तर प्रदेश एक ही दिन में कुंडा पुलिस की तीन बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी...

एक ही दिन में कुंडा पुलिस की तीन बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट, मोबाइल छिनैती और ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
PRATAPGARH NEWS: कुंडा पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों में खलबली मची है।
फर्जी पासपोर्ट मामला: अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में आदिल अंसारी को गिरफ्तार किया गया। मोबाइल छिनैती ई-रिक्शा सवार युवती से मोबाइल छीनने के मामले में नन्हा पटवा उर्फ हनी और करन सरोज गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनके कब्जे से छिनैती का मोबाइल फोन, चार देशी बम और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद करने का दावा किया है।
ऑनलाइन सट्टेबाजी: पुलिस ने ‘न्यू लोटस गेमिंग’ से जुड़ी ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियों का खुलासा करते हुए सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, विभिन्न बैंकों की पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और बड़ी संख्या में क्यूआर कोड बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार तीनों मामलों में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। एक ही दिन में हुई इन तीन कार्रवाइयों को कुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।