Home इटावा एक दिवसीय वॉलीबाल एवं योगा प्रतियोगिता/ट्रायल का हुआ आयोजन

एक दिवसीय वॉलीबाल एवं योगा प्रतियोगिता/ट्रायल का हुआ आयोजन

ETAWA NEWS: बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय वॉलीबाल एवं योगा प्रतियोगिता/ट्रायल का आयोजन महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा में किया गया। वॉलीबाल बालक वर्ग में यूपीएस इंगुर्री महेवा की टीम विजेता जिसके कोच है नीरज सिंह चौहान एवं जसवंतनगर टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में महेवा विजेता बसरेहर टीम उपविजेता रही। योगा बालक वर्ग में महेवा टीम विजेता घोषित की गई।बालिका वर्ग में दतावली बसरेहर टीम विजेता व सरायइलाही महेवा टीम उपविजेता रही। अंत में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने विजेता उप विजेता टीमों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका गौरव पाठक जिला व्यायाम शिक्षक अमित  खालिद अभिषेक कुमार आदि ने सहयोग किया।