PRATAPGARH NEWS: स्पोर्ट्स फार स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत जनपदीय खेल कूद प्रतियोगिता बेसिक शिक्षा परिषद प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित किया गया मुख्य अतिथि जिला अधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया मुख्य अतिथि का स्वागत यूपीएस कटरा गुलाब सिंह के बच्चों ने गीतों के माध्यम से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह विकासखंड मान्धाता के बच्चे एकांकी और लोक नृत्य में प्रथम रहे । दूसरा स्थान विकासखंड गौरा को मिला । बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शील्ड देकर सम्मानित किया। यह बच्चे मंडलीय बाल कीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कौशांबी रवाना होंगे। एकांकी और लोक नृत्य में मोहम्मद फरदीन,भारत माता की भूमिका में अलीशबा नाज, रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका में प्रतीक्षा, भगत सिंह की भूमिका में आयुष यादव,किसान की भूमिका में अनुस , विद्यार्थी की भूमिका में प्रत्यूष प्रताप सिंह, अल शिफा, शिवांगी मिश्रा, मानवी शर्मा, शुभी अग्रहरि, डॉक्टर की भूमिका में नंदिनी पाल, निक्की आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। फरहीम के निर्देशन में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। भूपेंद्र सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सुरेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज, रामकुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षक, मंजू सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका, सुशील कुमार सिंह, जिला स्काउट मास्टर, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मान्धाता ने टीम मैनेजर राज्य अध्यापक पुरस्कृत मोहम्मद फरहीम तथा सभी बच्चों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।







