PRATAPGARH NEWS: बुधवार को MissionShakti5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी शक्ति, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में एंटी रोमियो टीम थाना महेशगंज द्वारा फिरोज शाह इंटरमीडिएट कॉलेज पटना चितामणपुर प्रतापगढ़ में बालिकाओं के साथ संवाद एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को सरकार एवं पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं – वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1813, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 एवं थाना महेशगंज का सीयूजी नंबर 9454404117। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई और उन्हें सुरक्षित, सशक्त एवं स्वावलंबी जीवन के लिए जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।







