Home उत्तर प्रदेश एंटी करप्शन फ्रंट ऑफ इंडिया क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विकास शर्मा, संगठन...

एंटी करप्शन फ्रंट ऑफ इंडिया क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विकास शर्मा, संगठन में खुशी की लहर

JHANSI NEWS: एंटी करप्शन फ्रंट ऑफ इंडिया (रजि.) के  संस्थापक मा. अजय चौधरी जी के आशीर्वाद से डायरेक्टर सचिन अरोरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विकास शर्मा को मनोनीत किया है! उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विकास शर्मा के नेतृत्व में संगठन भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएगा तथा पारदर्शी, न्यायपूर्ण एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता से संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और राष्ट्रहित तथा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करेगा। संगठन के सदस्यों ने ईश्वर से विकास शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एंटी करप्शन फ्रंट ऑफ इंडिया (रजि.) समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकास शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।