Home उत्तर प्रदेश उ.प्र. व्यापार मंडल की ‘जीएसटी की पाठशाला’ में व्यापारियों को मिले जीएसटी...

उ.प्र. व्यापार मंडल की ‘जीएसटी की पाठशाला’ में व्यापारियों को मिले जीएसटी के नवीनतम अपडेट

JHANSI NEWS: उ.प्र. व्यापार मंडल (रजि.) द्वारा सोमवार को होटल प्रभा, इलाइट चौराहा में आयोजित “जीएसटी की पाठशाला” में व्यापारियों, उद्यमियों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को जीएसटी के नवीनतम प्रावधानों, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), ई-इनवॉइस, ई-वे बिल तथा विभागीय अनुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त (ग्रेड-1) राज्य कर डी.के. सचान ने कहा कि सरकार जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यापार-अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्य वक्ता सीए आंचित अग्रवाल ने जीएसटी में हुए हालिया बदलावों और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उ.प्र. व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे। आयोजन में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का विशेष सहयोग रहा।